
बर्धमान में विश्व आदिवासी दिवस पर S S Mahali की गरिमामयी उपस्थिति
- S S Mahali

- 9 अग॰
- 5 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 10 अग॰
🌍 बर्धमान में विश्व आदिवासी दिवस 2026 पर भव्य सम्मेलन।

9 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के बंधन मैरिज हॉल में पश्चिम बंगाल आदिवासी माहली समाज के बैनर तले एक भव्य एवं ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के लगभग एक दर्जन जिलों से आए माहली समाज के लोग, पारंपरिक अगुवा, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायक बन गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर S S Mahali (झारखंड पोनोत जोग मांझी, आदिम माहली महल) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रहीं। उन्होंने अपने विस्तृत संबोधन में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष की निर्धारित थीम —
“Honoring Indigenous Midwives: Safeguarding Life and Well-being”
(“मूल निवासी दाइयों का सम्मान: जीवन और भलाई की सुरक्षा”)
के विषय में उपस्थित जनसमूह को गहराई से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज हम उन पारंपरिक ज्ञान धारकों जो हमारी मूल निवासी दाइयों (Indigenous Midwives) को सम्मान देते हैं, जिन्होंने सदियों से न केवल जीवन को सुरक्षित रखा है, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संरचना को भी जीवित बनाए रखा है। उनका ज्ञान केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, जीवन और समुदाय के संतुलन का गहन विज्ञान है, जो आधुनिक समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में S S Mahali ने माहली समाज को संगठित होने, अपनी आदिवासी अस्मिता को सुदृढ़ करने, तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने महली समाज को पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने, भारत भर के विभिन्न राज्यों में फैले माहली समाज के बीच एकता, एकरूपता और समृद्धि स्थापित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने “Pay Back to Society” की भावना को अपनाते हुए समाज के प्रति योगदान देने तथा अपने सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
जनगणना में धर्म कोड के स्थान पर “आदिवासी” दर्ज करने की अपील
सम्मेलन के दौरान यह महत्वपूर्ण बात सामने रखी गई कि आने वाली जनगणना में धर्म कोड के स्थान पर सभी आदिवासी समुदाय अपने धर्म के रूप में “आदिवासी” (Aborigine) दर्ज करें, जो स्वतंत्रता से पूर्व की जनगणनाओं में भी विद्यमान था। यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व की रक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
S S Mahali ने कहा कि सही पहचान का दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में नीतिगत निर्णय, अधिकारों की सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण को एक मजबूत आधार मिल सके। उन्होंने सभी आदिवासी भाई-बहनों से अपील की कि वे जागरूक होकर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी वास्तविक पहचान आदिवासी को सशक्त रूप से दर्ज कराएं।

आयोजकों द्वारा माहली समुदाय के इतिहास, परंपरा एवं सामाजिक संरचना पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक 📚 सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि S S Mahali को सम्मान स्वरूप भेंट की गई। यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जिसने न केवल उनके नेतृत्व और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया, बल्कि माहली समाज की समृद्ध विरासत और ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया। S S Mahali का व्यक्तित्व एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में हैं, जो आदिवासी अस्मिता, एकता और स्वशासन की सशक्त आवाज हैं। उनका कार्य केवल समाज को संगठित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे माहली समुदाय को उसकी जड़ों, परंपराओं और अधिकारों से जोड़ते हुए एक सशक्त भविष्य की दिशा में प्रेरित करते हैं। वे निरंतर माहली समाज सहित सभी आदिवासी समुदायों के बीच एकता, जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में माहली समाज न केवल अपनी पहचान को संरक्षित कर रहा है, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग होकर आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री माननीय खुदीराम टुडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आदिवासी समाज को एकजुट होकर संगठित रूप से कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल में TRI (Tribal Research Institute) जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के अभाव के कारण शोध एवं नीति निर्माण में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम का सफल एवं सुसंगठित संचालन उत्पल बेसरा द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉ. कालाचंद माहली, राम बास्के, आलोक बेसरा, डॉ. लखीनाथ माहली, रवी माहली, सुबोध माहली, उमापद माहली, देबू माहली, सुनील मार्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में माहली समाज को संगठित होकर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा डॉ. कालाचंद माहली एवं उत्पल बेसरा द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गीत, जिसने पूरे वातावरण को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त एवं सार्थक बनाया, जो समाज में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहली समाज के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले में माहली समाज को संगठित करने हेतु महली समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को राज्य एवं जिला स्तरीय गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। यह पहल माहली समाज को एक नई दिशा देने के साथ - साथ एकता, एकरूपता और समृद्धि की ओर एक ठोस कदम मानी जा रही है।
अंत में डॉ. लखीनाथ माहली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन का सफल समापन किया गया।
“हमारी जड़ें – हमारी पहचान – हमारा भविष्य”
जोहार 🙏
S S Mahali
जोग माझी - झारखंड पोनोत
ADIM MAHALI MAHAL
(पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था)
एकता • एकरूपता • समृद्धि
हमसे जुड़ें
Facebook: https://bit.ly/AMMfacebook
Instagram: https://bit.ly/AMMinstagram
🪀 Channel: https://bit.ly/AMMchannel
Website: https://bit.ly/adimmahalimahal
#IndigenousX Foundation
🌐 IndigenousX के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕





टिप्पणियां