
परम पूजनीय पिताजी की चौथी पुण्यतिथि
- S S Mahali

- 7 जून
- 2 मिनट पठन
आज मेरे परम पूजनीय पिताजी स्वर्गीय श्री कन्हाई माहली जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर मेरे घर डूंगरीडीह में

परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के साथ उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उनके जीवन में किए गए सामाजिक, मानवीय एवं नेक कार्यों को स्मरण किया गया तथा उनके आदर्शों, संघर्षों और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस भावुक अवसर पर मेरी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूर्णिमा माहली जी को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उनके स्नेह, त्याग और परिवार के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इसके उपरांत आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों से पधारे हुए सम्मानित ग्रामीणों, परिजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं तथा उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया।

मरांग बुरू ⛰️ से प्रार्थना है कि दोनों दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन 🙏
— S S Mahali
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕





टिप्पणियां