
छोटा सूरजबेड़ा, पाकुड़ में PESA ग्राम सभा गठन को लेकर बैठक
छोटा सूरजबेड़ा, लिटिपाड़ा, पाकुड़ में PESA ग्राम सभा गठन को लेकर जागरूकता बैठक

लिटिपाड़ा, पाकुड़ के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित छोटा सूरजबेड़ा गाँव में PESA नियमावली, 2025 के तहत ग्राम सभा गठन एवं सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में गाँव के माझी बाबा, गोडेत, परानिक, नायके सहित अन्य पारंपरिक पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। बैठक के दौरान ग्रामीणों को ग्राम सभा की संरचना, भूमिका, अधिकार, शक्तियों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक में परगना बाबा चुतर किस्कू, माशी मरांडी, State Level Master Trainer (SLMT) पंचानन सोरेन एवं PESA प्रशिक्षक S. S. Mahali द्वारा झारखंड PESA नियमावली, 2025 के विभिन्न प्रावधानों एवं ग्राम सभा के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

विशेष रूप से ग्रामीणों के साथ इस बात पर संवाद किया गया कि ग्राम सभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, निर्णय-प्रक्रिया, पारंपरिक स्वशासन एवं विकास की महत्वपूर्ण संस्था है। PESA के प्रावधानों के अंतर्गत ग्राम सभा की भूमिका को समझना और उसे प्रभावी रूप से संचालित करना स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था के बीच समन्वय, ग्राम सभा की नियमित बैठक, सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय विकास योजनाओं में सहभागिता तथा ग्राम स्तर पर जागरूकता और एकरूपता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
जागरूकता • एकरूपता • स्वशासन
अबुआ दिसोम • अबुआ राज
ग्राम का विकास — ग्राम से, ग्राम के लिए।
हूल जोहार! 🌿🏹
🌐 IndigenousX के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕






टिप्पणियां