
पटकीता ग्राम में PESA ग्राम सभा का गठन
पटकीता ग्राम में PESA ग्राम सभा का गठन

मुसाबनी प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत पटकीता ग्राम में PESA झारखण्ड नियमावली, 2025 के तहत पटकीता ग्राम सभा का गठन किया गया। ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से पारंपरिक आतु सरदार श्री फुकिर सरदार जी को ग्राम सभा के अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। वहीं ग्राम सभा के सुचारू संचालन एवं अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण के लिए सहायक सचिव के रूप में श्री दिनेश डोंडा एवं कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मिति से चयन किया गया।

ग्राम सभा के गठन के अवसर पर PESA प्रशिक्षक S S Mahali द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम सभा के अधिकार एवं शक्तियों, संविधान की पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों, आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था तथा PESA नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को ग्राम सभा को मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा अपने संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस ग्राम सभा गठन की बैठक में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बैठक में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और ग्राम सभा के गठन एवं चर्चा में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की। महिलाओं की यह सक्रिय भागीदारी समावेशी एवं सहभागी ग्राम स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
बैठक में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं पंचायत सचिव सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
ग्राम सभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि स्थानीय स्वशासन की आधारभूत संस्था है। ग्राम सभा जितनी मजबूत होगी, स्थानीय स्वशासन उतना ही मजबूत और प्रभावी होगा।
🌿 अबुआ दिशोम — अबुआ राज
✊ PESA से ग्राम स्वशासन को सशक्त बनाएं।
जोहार 🙏🏻
S S Mahali
🌐 IndigenousX के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕






टिप्पणियां