
चापड़ी ग्राम में PESA ग्राम सभा का गठन
🌿 चापड़ी ग्राम में PESA ग्राम सभा का गठन

PESA झारखण्ड नियमावली, 2025 के तहत ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया के क्रम में मुसाबनी प्रखण्ड के तेरेंगा पंचायत अंतर्गत चापड़ी ग्राम में ग्राम सभा का गठन किया गया।

ग्राम सभा के गठन के अवसर पर PESA प्रशिक्षक S S Mahali द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम सभा के अधिकार एवं शक्तियों, संविधान की पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों, आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था तथा PESA नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को अपनी ग्राम सभा को मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा अपने संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पारंपरिक माझी बाबा श्री हिमांशु सोरेन जी को ग्राम सभा के अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। वहीं ग्राम सभा के सुचारू संचालन एवं अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण के लिए सहायक सचिव के पद पर श्री रिवाज सोरेन जी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती अंजू मुर्मू जी का चयन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से हाथ उठाकर किया गया।

ग्राम सभा की बैठक के दौरान PESA प्रशिक्षक श्री फागू राम हांसदा ने ग्रामीणों के साथ “अबुआ दिसुम, अबुआ राज” की अवधारणा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय स्वशासन, पारंपरिक व्यवस्था तथा अपने गांव के निर्णयों में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीणों को अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर मजबूत, सहभागी एवं प्रभावी ग्राम स्वशासन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार ग्रामीणों की सामूहिक सहमति, सक्रिय सहभागिता एवं पारंपरिक नेतृत्व के आधार पर PESA नियमावली, 2025 के अनुरूप चापड़ी ग्राम सभा का गठन किया गया।

इस ग्राम सभा की बैठक में महिलाओं की भूमिका एवं भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बैठक में उपस्थित होकर ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। महिलाओं की यह सक्रिय भागीदारी समावेशी, सहभागी एवं सशक्त ग्राम स्वशासन की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। 🌿✊
अबुआ दिशोम — अबुआ राज
जागरूकता • एकरूपता • स्वशासन
✊ PESA से ग्राम स्वशासन को सशक्त बनाएं।
हूल जोहार 🏹
S S Mahali 🎯
IndigenousX
____________________
🌐 IndigenousX के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕






टिप्पणियां