
नेत्रा में ग्राम सभा गठन, बंद स्कूल बना ग्राम संसद
बंद स्कूल बना ग्राम संसद🏛️
नेत्रा पारंपरिक मांझी के नेतृत्व में ग्राम सभा का गठन
PESA नियमावली 2025 के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
मुसाबनी | नेत्रा
झारखंड में PESA नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अब जमीनी स्तर पर पहल दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में मुसाबनी प्रखंड के सुदूर आदिवासी गांव नेत्रा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली, 2025 के तहत ग्राम सभा का विधिवत गठन किया गया।

विभागीय पत्रांक 01(वि.)-10/2026/804/40 के आलोक में आयोजित विशेष ग्राम सभा की बैठक में PESA प्रशिक्षक S S Mahali ने ग्रामीणों को PESA कानून एवं नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि PESA केवल कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा और आदिवासी समुदायों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को संवैधानिक आधार प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण प्रावधान है। ग्राम सभा के माध्यम से गांव के लोग अपने स्थानीय विकास, सामुदायिक संसाधनों और पारंपरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत कर सकते हैं।

पारंपरिक व्यवस्था को मिला संस्थागत आधार
ग्राम सभा गठन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को केंद्र में रखते हुए सर्वसम्मति से ग्राम के पारंपरिक प्रमुख मांझी बाबा मेघराय सोरेन को ग्राम सभा का अध्यक्ष चुना। वहीं धीराई हेम्ब्रम को सहायक सचिव तथा श्रीमती अंजली सोरेन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ग्राम सभा में महिला कोषाध्यक्ष का चयन महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बंद स्कूल बना ग्राम सभा कार्यालय
बैठक में ग्रामीणों ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्षों से बंद पड़े पुराने प्राथमिक विद्यालय, नेत्रा को सर्वसम्मति से ग्राम सभा कार्यालय के रूप में चयनित किया। अब इस स्थान का उपयोग ग्राम सभा की बैठकों, अभिलेखों के रख-रखाव तथा सामुदायिक विमर्श के लिए किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़ा यह विद्यालय अब गांव की सामुदायिक संसद के रूप में नई भूमिका निभाएगा, जहां गांव के विकास, जल-जंगल-जमीन, प्राकृतिक संसाधनों और सामुदायिक हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा एवं निर्णय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्राम सभा को सशक्त बनाने का संकल्प
बैठक में उपस्थित नायके बाबा पाण्डु राम सोरेन, डाक्टर सोरेन, पानमुनी हेम्ब्रम, पूर्णिमा सोरेन, सबिता सोरेन, लखींदर सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम सभा को केवल कागजी संस्था न बनाकर सक्रिय, सशक्त एवं सहभागी संस्था के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि PESA नियमावली 2025 के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम सभा की भूमिका को मजबूत करते हुए पारंपरिक स्वशासन, सामुदायिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
नेत्रा ग्राम सभा का गठन मुसाबनी प्रखंड के अन्य राजस्व गांवों एवं टोलों में PESA नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभाओं के क्रमवार गठन और पारंपरिक स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में सामने आया है।
ग्राम सभा की बैठक के दौरान ग्रामीणों को 🇮🇳 भारतीय संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। विशेष रूप से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सहभागी शासन की महत्वपूर्ण आधारभूत संस्था है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी, समान अवसर और सामुदायिक हितों के प्रति जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
हूल जोहार 🏹
S S Mahali 🎯
IndigenousX
____________________
*ऐसे ही*
🤳 Latest जानकारीयों की Regular 📰 अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे *WhatsApp 🪀 Channel* https://bit.ly/SSMAHALIwc
को *Follow* 🔄, *Like* ♥️ & *Share* 🤳 करें, आपकी हर प्रतिक्रिया🤞, Support🫶 हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है 💫, जिससे हम आपको आगे भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं।
🌟 *इस जानकारी को सभी के साथ SHARE 🤳 करें।*
🎯 आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों ✊की रक्षा🛡️ के लिए हमेशा तत्पर।
अधिक जानकारी के लिए Visit करें।
Official Website
Official Notification
Apply Online Here
अधिक जानकारी/संपर्क करने के लिए अपना विवरण दें
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕






टिप्पणियां