
खबर का असर : TICCI को विशेष रूप से किया गया आमंत्रित
- S S Mahali

- 10 जून
- 2 मिनट पठन
TICCI को विशेष रूप से किया गया आमंत्रित
रांची में झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) द्वारा आयोजित बैठक में आदिवासी उद्यमियों एवं उनकी प्रतिनिधि संस्था ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) को आमंत्रित नहीं किए जाने के मुद्दे को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सकारात्मक पहल देखने को मिली है।

प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार "आदिवासी उद्यमियों को नीतिगत फैसलों से रखा जा रहा दूर" तथा "आदिवासियों को उद्योग-धंधों से दूर रख रही राज्य सरकार" के माध्यम से टीआईसीसीआई ने आदिवासी उद्यमियों की उपेक्षा का मुद्दा मजबूती से रखा था। इसके बाद झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) ने प्रस्तावित संशोधित नियमावली पर आयोजित स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग में टीआईसीसीआई को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

JIADA द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार 10 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे, जियाडा भवन, नामकुम औद्योगिक क्षेत्र, रांची में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उद्योग संघों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

टीआईसीसीआई के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि झारखंड के आदिवासी उद्यमियों की आवाज़ की जीत है। राज्य के औद्योगिक विकास, भूमि आवंटन, निवेश प्रोत्साहन तथा उद्योग नीति निर्माण में आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है। टीआईसीसीआई बैठक में आदिवासी उद्यमियों से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों एवं सुझावों को मजबूती से प्रस्तुत करेगा।
टीआईसीसीआई ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में राज्य सरकार एवं जियाडा औद्योगिक विकास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बैठकों एवं नीतिगत विमर्शों में आदिवासी उद्यमियों और उनके प्रतिनिधि संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, ताकि समावेशी एवं न्यायपूर्ण औद्योगिक विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
S S Mahali
IT प्रभारी, झारखण्ड चैप्टर - TICCI
"संवाद, सहभागिता और सम्मान से ही समावेशी विकास संभव है।"
🌐 TICCI के बारे में अधिक जानकारी/पंजीकरण/संपर्क करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕





टिप्पणियां