
TICCI और टाटा मोटर्स की ऐतिहासिक बैठक
- S S Mahali

- 23 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
TICCI और टाटा मोटर्स की ऐतिहासिक बैठक: आदिवासी उद्यमिता और मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा नया आयाम

आज ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) और टाटा मोटर्स के बीच हुई बैठक को आदिवासी उद्यमिता के इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह पहली बार है जब टाटा मोटर्स ने आदिवासी उद्यमियों को बड़े पैमाने पर वेंडर के रूप में जोड़ने पर गंभीर सहमति व्यक्त की है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं और उद्यमियों को सप्लाई चेन, वेंडर डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जोड़ना था, ताकि वे केवल रोजगार तक सीमित न रहकर उद्यमी और उत्पादक बन सकें।
यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक चली, जिसमें टाटा मोटर्स के प्रोक्योरमेंट विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। TICCI की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ मांडी, राज मार्शल मार्डी, केंद्रीय महासचिव श्री बसंत तिर्की एवं प्रभात सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आने वाले समय में आदिवासी उद्यमियों को वेंडर के रूप में तैयार करने, क्षमता निर्माण, गुणवत्ता मानकों और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक के बाद शाम 5:30 बजे से टाटा मोटर्स के प्लांट हेड श्री सुनील तिवारी की अध्यक्षता में एक काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस काउंसिल मीटिंग में कई कंपनियों के प्लांट हेड और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
काउंसिल मीटिंग में भी आदिवासी युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आगे लाने, उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, सप्लाई चेन में भागीदारी और दीर्घकालीन व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराने पर गहन चर्चा हुई।
यह बैठक इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब देश की अग्रणी औद्योगिक कंपनियां आदिवासी उद्यमिता को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आगे आ रही हैं। TICCI और टाटा मोटर्स का यह सहयोग आने वाले समय में आदिवासी समाज के लिए आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और उद्योग आधारित विकास का मजबूत आधार बनेगा।
🌐 TICCI के बारे में अधिक जानकारी/पंजीकरण/संपर्क करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕





टिप्पणियां