
PESA ग्राम सभा सशक्तिकरण एवं कार्यान्वयन कार्यक्रम – 2026
जोहार कोल्हान! 🙏🏽
"ग्राम सभा का गठन ही ग्राम स्वशासन की पहली शर्त है। ग्राम सभा मजबूत होगी, तभी PESA मजबूत होगा; और PESA मजबूत होगा, तभी आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक स्वशासन की रक्षा कर सकेगा।"

मेरे विचार से झारखंड PESA नियमावली, 2025 केवल एक नियमावली नहीं, बल्कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम स्वशासन को व्यवहारिक रूप से स्थापित करने का अवसर है। यदि प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभाओं का विधिसम्मत गठन नहीं होगा, तो PESA का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
इसी उद्देश्य से "PESA ग्राम सभा सशक्तिकरण एवं कार्यान्वयन कार्यक्रम – 2026" की तैयारी कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह कार्यशाला केवल एक बैठक नहीं है, बल्कि कोल्हान प्रमंडल में ग्राम स्वशासन की मजबूत नींव रखने की एक सामूहिक पहल है। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावाँ के पारंपरिक स्वशासन प्रतिनिधि, ग्राम सभा पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर PESA नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा गठन, प्रशिक्षण मॉडल एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 02 अगस्त 2026 (रविवार)
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
📍 स्थान: ट्राइबल कल्चरल सेंटर (TCC), कॉन्फ्रेंस रूम, सोनारी, जमशेदपुर
🌿 सादर आमंत्रण
कोल्हान प्रमंडल के संथाल, महली, मुण्डा, भूमिज, हो, गोंड, पहाड़िया, उराँव, खड़िया, सबर, बिरहोर, बथुडी, पुराण एवं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावाँ में निवासरत सभी अन्य आदिवासी समुदायों से आग्रह है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सहभागी बनें।

मेरा विश्वास है—
"ग्राम सभा का गठन ही ग्राम स्वशासन की आधारशिला है। मजबूत ग्राम सभा ही मजबूत आदिवासी समाज का निर्माण करेगी। आइए, केवल चर्चा नहीं, बल्कि संगठन, प्रशिक्षण और क्रियान्वयन की दिशा में मिलकर आगे बढ़ें।"
Registration Link👇🏽
हूल जोहार!🏹
S S Mahali 🎯
आयोजक:
पारंपरिक ग्राम सभा सशक्तिकरण संस्थान
📞 संपर्क:
8294179335 | 9097111671 | 7480853060
#PESA #JharkhandPESA2025 #GramSabha #GramSwaraj #TraditionalGovernance #Kolhan #Jharkhand #Adivasi #TribalRights #GramSabhaEmpowerment #PESA2026 #Johar #selfgovernance
🌐 अधिक जानकारी/संपर्क करने के लिए अपना विवरण दें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕






टिप्पणियां