top of page

Entrepreneur Awareness Program

आज दिनांक 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC), एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार एवं ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) के संयुक्त तत्वावधान में ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी, जमशेदपुर में युवा दिवस के शुभ अवसर पर उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं के बीच उद्योग एवं व्यापार के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उद्यमिता से जोड़ना तथा राज्य व समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC), कोलकाता के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार के अलावा बड़ी संख्या में आदिवासी युवा, उद्यमीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आज के आयोजित Entrepreneur Awareness / MSME Orientation Meeting अत्यंत महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) युवाओं तथा महिला उद्यमियों को उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में जागरूक करना था। कार्यक्रम में Venture Capital Funding, DIC की योजनाएं, PMGPY रोजगार सृजन योजना, Food Processing Sector, PMFME, Jharkhand Food Processing Policy, RAMP Scheme, Training Support, Transport/NHAI linked opportunities, IT Sector एवं collective farming जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत में TICCI के National General Secretary श्री Basant Tirki Sir ने उद्यमिता को गति देने हेतु उपलब्ध Venture Capital Fund / Capital Fund की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह fund 5 करोड़ रुपये तक प्राप्त किया जा सकता है तथा यह विशेष रूप से tribal entrepreneurs को सशक्त बनाने हेतु बनाया गया है। इस जानकारी ने सभी युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया, क्योंकि इससे यह स्पष्ट हुआ कि tribal youth के लिए भी अब बड़े स्तर पर funding ecosystem मौजूद है और वे job seeker से job giver बन सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान TICCI के राष्ट्रीय महासचिव श्री बसंत तिर्की ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि देश आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस मना रहा है। भारत युवाओं का देश है और आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। उन्होंने कहा कि आज सवाल यह नहीं है कि किस कंपनी में नौकरी मिलेगी, बल्कि आज सवाल यह है कि कौन सी कंपनी आप खड़ी करेंगे। भारत को अब नौकरी खोजने वाला युवा नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला युवा चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि सरकारी नौकरी सीमित, प्राइवेट नौकरी अस्थाई और प्रतियोगिता असहनीय है, जबकि उद्यमिता में कोई सीमा नहीं। आज आप अकेले हैं, कल आप 10 लोगों को रोजगार देंगे और परसों 100 परिवार आपकी वजह से अपना भरण-पोषण करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देशभक्ति नारा नहीं, उत्पादन और रोजगार है, और आज उद्यमिता देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है। आज की लड़ाई बंदूक से नहीं, बाजार, तकनीकी और उद्योग से है। आने वाले दिनों में देश का युवा सरकार से यह नहीं पूछेगा कि नौकरी देगी या नहीं, बल्कि पूछेगा कि मैं देश के लिए क्या कर सकता हूं। देश को आज भाषण नहीं, समाधान चाहिए।


वहीं, स्टार्टअप कंपनी एवं TICCI कॉर्डिनेटर श्री असीम कुंडलना ने वेंचर कैपिटल फंड के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी उद्यमियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड योजना लाई गई है, जिसमें 10 लाख से 5 करोड़ रुपये तक का ऋण 4% न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध है। साथ ही महिलाओं के लिए 3.75% ब्याज दर और 3 वर्ष की भुगतान स्थगन अवधि का प्रावधान है। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत केवल प्राइवेट लिमिटेड या लिमिटेड कंपनी ही आवेदन कर सकती हैं।


इसके पश्चात कार्यक्रम में District Industries Centre (DIC), Jamshedpur से आए अधिकारी Syed Mudassar Anwar (EoDB Manager) ने उद्यमिता तथा उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विशेष रूप से Ease of Doing Business (EoDB) के माध्यम से उद्योग स्थापना को आसान बनाने वाली व्यवस्थाओं का उल्लेख किया। उन्होंने PMGPY रोजगार सृजन योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना युवाओं को self-employment तथा enterprise set-up हेतु प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि PMGPY में आवेदन के लिए Majhi का letter head, PAN Card, Aadhar Card, Project Report और आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि सही planning और मजबूत project report के आधार पर loan/funding approval की संभावना बढ़ती है।

इसी क्रम में कार्यक्रम में श्री संजीव चौधरी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), पूर्वी सिंहभूम ने विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं के विषय में अत्यंत उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि बैंक के माध्यम से MSME, स्वरोजगार, कृषि आधारित उद्यम, महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित अनेक प्रकार के ऋण विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने ऋण की पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया (Application Process), प्रोजेक्ट रिपोर्ट की भूमिका, EMI/repayment की समझ, तथा वित्तीय सहयोग (Financial Assistance) से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया। उनके मार्गदर्शन से युवाओं में यह विश्वास बढ़ा कि सही योजना और उचित दस्तावेजों के साथ बैंक से loan प्राप्त कर उद्यम की शुरुआत करना संभव है।

बैठक का एक महत्वपूर्ण भाग Food Processing sector पर केंद्रित रहा, जिसमें DIC अधिकारी ने बताया कि झारखंड में कृषि आधारित संसाधनों और forest produce की उपलब्धता के कारण food processing क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस संदर्भ में उन्होंने PMFME (Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises) Scheme की जानकारी दी और बताया कि इसके अंतर्गत FPO, Company, SHG group एवं अन्य collective units लाभ ले सकते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि food processing unit स्थापित करने के लिए केवल उत्पादन पर्याप्त नहीं है, बल्कि packaging और branding पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे value addition हो और market में product की पहचान बने। साथ ही उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों जैसे Quotation, Bank Statement, Passbook आदि पर भी विस्तार से बताया।

इसके साथ ही Jharkhand की Food Processing Policy को अत्यंत मजबूत बताते हुए अधिकारी ने कहा कि झारखंड की नीति देश की best policies में से एक है। उन्होंने बताया कि इसमें 45% subsidy तक का प्रावधान है तथा GST subsidy के अंतर्गत Jharkhand में 100% refund का लाभ मिलता है। उन्होंने land investment incentives का भी उल्लेख किया और बताया कि land stamp duty भी 100% refund होती है। साथ ही MSME units को additional benefit के रूप में 5% extra support भी प्राप्त होता है। Fix capital investment पर भी Jharkhand सरकार द्वारा लगभग 25% subsidy की व्यवस्था है, जो दो भागों में 50%-50% देकर प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें जैसे DOP certificate, GST registration और बिजली connection अनिवार्य हैं।

मीटिंग में RAMP योजना (Raising and Accelerating MSME Performance) पर भी चर्चा की गई, जो विशेषकर महिला उद्यमियों और MSME performance improvement के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें EDP/MDP जैसे skill एवं management development programs का प्रावधान है, जिससे उद्यमियों की क्षमता बढ़ाई जाती है। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि कई मामलों में 10 लाख रुपये तक collateral free support का प्रावधान रहता है, जिससे छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत मिलती है।


कार्यक्रम में Entrepreneurship के नए क्षेत्रों जैसे Transport/NHAI linked opportunities पर भी ध्यान आकर्षित किया गया, ताकि युवा logistics, transport service, supply chain और department linked contracts के माध्यम से भी entrepreneurship में आगे बढ़ सकें।

इसके साथ ही session में Ravi Raj Murmu ने digital और creative industry के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे मुंबई में Ad-sense तथा digital earning से जुड़े रहे हैं और film making sector में काम कर चुके हैं। इससे युवाओं को यह प्रेरणा मिली कि entrepreneurship का अर्थ केवल factory या shop ही नहीं, बल्कि digital platforms, media तथा creative sector में भी self-employment और business creation का बड़ा scope है।

वहीं Satish Prasad (Director, ISHT Academy) ने IT sector के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ST/SC youth के लिए computer training, government department collaboration और CSC academy जैसे प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में rural area में भी institution set-up कर skill training ecosystem तैयार करना जरूरी है, ताकि गांव के युवाओं को भी quality IT training मिले और वे self-dependent बन सकें।

बैठक का सबसे प्रेरणादायक सत्र Roselina Dungdung का रहा, जिन्होंने पहले HPCL में कार्य करने के अनुभव के बाद ST/SC youth entrepreneurship training में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 108 युवाओं को training दी, और आज 108 company/unit खड़ी हो चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं को risk-taking ability बढ़ाने, vendor model से शुरुआत करने, पारंपरिक सोच से बाहर निकलने और अपने benchmark को ऊपर उठाने का संदेश दिया। उन्होंने collective farming के practical उदाहरण भी प्रस्तुत किए, जिसमें capsicum farming में 1500 capsicum तैयार कर wholesale selling से 45,000 × 40 = 18,00,000 रुपये तक income का उदाहरण साझा किया तथा tomato farming में भी अच्छा profit बताया। उन्होंने जोर दिया कि farming में भी entrepreneurship सफल हो सकता है, बशर्ते सही timing, market analysis और planning हो।

समग्र रूप से यह बैठक युवाओं और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी रही। इस कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि आज ST/SC youth और tribal women के लिए funding, subsidy, training और policy support की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और risk-taking confidence की है। यदि हम योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाएं, तो हम अपने समाज में entrepreneurship का मजबूत ecosystem बनाकर आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण के लक्ष्य को तेजी से प्राप्त कर सकते हैं।


कार्यक्रम में राज मार्शल मार्डी, जोसेफ कांडीर, रंजन मार्डी, शंकर सेन माहली, सौरभ बेसरा, विजय गोड, लक्ष्मण मिंज, गोमिया सुंडी, सुनील हेंब्रम, कुंवर नाग, नंदलाल पातर, महेश टूटी, प्रकाश कोया, रविराज मुर्मू, अनमोल पिंगुआ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


जोहार 🙏

S S Mahali 🎯

IT प्रभारी - झारखंड चैप्टर TICCI


🌐 TICCI के बारे में अधिक जानकारी/पंजीकरण/संपर्क करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।




ऐसे ही

ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को

 🤳करें



🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!

📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।


For More Updates

Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳

Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕

 
 
 

टिप्पणियां


Contact

© 2025 SSMahali.com
© ssmahali.com

Musabani, Jamshedpur

Jharkhand, INDIA - 832104

​​

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
bottom of page