top of page

5वीं अनुसूची क्षेत्रों में संविधान की हत्या क्यों?

  • लेखक की तस्वीर: S S Mahali
    S S Mahali
  • 4 घंटे पहले
  • 4 मिनट पठन

🚨 नगरपालिका / नगर निकाय चुनाव असंवैधानिक हैं – 5वीं अनुसूची क्षेत्रों में संविधान का खुला उल्लंघन 🚨


5वीं अनुसूचित क्षेत्रों में नगरपालिका / नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं, जबकि संविधान स्वयं इसकी अनुमति नहीं देता।


📜 संविधान का स्पष्ट प्रावधान – अनुच्छेद 243ZC

👉 243ZC (1): इस भाग में कोई बात अनुच्छेद 244 के खंड (1) में निर्दिष्ट अनुसूचित क्षेत्रों और खंड (2) में निर्दिष्ट जनजातीय क्षेत्रों पर लागू नहीं होगी।


👉 243ZC (2): इस भाग में कोई भी बात पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उस समय लागू किसी भी कानून के तहत गठित दार्जिलिंग गोरखा पहाड़ी परिषद के कार्यों और शक्तियों को प्रभावित करने के रूप में नहीं समझी जाएगी।


👉 243ZC (3): इस संविधान में किसी बात के होते हुए भी, संसद विधि द्वारा इस भाग के प्रावधानों को खंड (1) में निर्दिष्ट अनुसूचित क्षेत्रों और जनजातीय क्षेत्रों में ऐसे अपवादों और संशोधनों के अधीन रहते हुए विस्तारित कर सकती है, जैसा कि ऐसी विधि में निर्दिष्ट किया जा सकता है, और ऐसी कोई विधि अनुच्छेद 368 के प्रयोजनों के लिए इस संविधान का संशोधन नहीं मानी जाएगी।


🔴 इस भाग यानि [भाग - 9क] (नगरपालिका संबंधी प्रावधान) की कोई भी बात अनुच्छेद 244(1) में निर्दिष्ट अनुसूचित क्षेत्रों (5वीं अनुसूची) और जनजातीय क्षेत्रों पर लागू नहीं होगी।


संसद यदि चाहे तो विधि बनाकर, अपवाद एवं संशोधन के साथ, इस भाग के प्रावधानों को अनुसूचित क्षेत्रों में लागू कर सकती है।


🔴 मतलब साफ है –

संसद के विशेष कानून के बिना 5वीं अनुसूची क्षेत्र में नगरपालिका कानून लागू ही नहीं हो सकता।


❓ फिर सवाल यह है कि

जब आज तक संसद द्वारा ऐसा कोई विशेष कानून पारित नहीं हुआ,

तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 5वीं अनुसूची क्षेत्रों में कैसे लागू हो सकता है?


❗और जब स्वयं नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार ने R.T.I. के माध्यम से पूछे जाने वाले सवाल पत्रांक संख्या: RTI/DEC/01, दिनांक:- 27 Dec 2017

1.

नगर निकाय बनाने की मापदंड व नियमावली क्या है ?

2.

क्या भारत का संविधान के अधीन “पाँचवी अनुसूची” के भाग (क, ख) के तहत अनुसूचित क्षेत्रों के लिए नगरपालिका अधिनियम 2011 का विस्तार किया किया गया हैं या नही? यदि हाँ तो संबंधित दस्तावेज़ की सत्यापित प्रति उपलब्द कराये ।

के जवाब में यह स्वीकार करता है कि 5वीं अनुसूची क्षेत्रों में नगरपालिका कानून का विस्तार नहीं किया गया है, तो फिर इसी कानून के आधार पर चुनाव कैसे कराए जा रहे हैं?


✔ 5वीं अनुसूची क्षेत्र में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011लागू करना = असंवैधानिक है।

✔ इस आधार पर कराया गया नगर निकाय चुनाव = अवैध है।

✔ यह आदिवासी स्वशासन व्यवस्था पर सीधा हमला है।

✔ यह संविधान के अनुच्छेद अनुच्छेद 13(3) क, 243ZC, 244(1), ग्राम सभा और PESA के अधिकारों का हनन है।


राज्य भर में  5वीं अनुसूची क्षेत्रो में अवैध और असंवैधानिक रूप से विस्तार नगर निकायों की सूचि:

Urban Local Bodies

Types

Status

District

Scheduled District

Adityapur Municipal Corporation

Municipal Corporations

Unconstitutional

Seraikela Kharsawan

Yes

Ranchi Municipal Corporation

Municipal Corporations

Unconstitutional

Ranchi

Yes

Mango Municipal Corporation

Municipal Corporations

Unconstitutional

East Singhbhum

Yes

Chakradharpur Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

West Singhbhum

Yes

Chaibasa Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

West Singhbhum

Yes

Dumka Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Dumka

Yes

Gumla Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Gumla

Yes

Simdega Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Simdega

Yes

Sahibganj Nagar Parishad 

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Sahibganj

Yes

Pakur Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Pakur

Yes

Mihijham Nagar Parishad 

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Jamtara

Yes

Lohardaga Nagar Parishad 

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Lohardaga

Yes

Jugsalai Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

East Singhbhum

Yes

Godda Nagar Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

Godda

Yes

Kapali Nagar Parishad

  Nagar Parishads

Unconstitutional

seraikela kharsawan

Yes

Barharwa Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Sahibganj

Yes

Bundu Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Ranchi

Yes

Chhattarpur Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

palamu 

Yes

Chakulia Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

East Singhbhum

Yes

Jamtara Nagar Panchayat 

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Jamtara

Yes

Khunti Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Khunti

Yes

Latehar Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Latehar

Yes

Mahagama Nagar Panchayat 

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Godda

Yes

Rajmahal Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Sahibganj

Yes

Seraikela Nagar Panchayat

  Nagar Panchayat

Unconstitutional

Seraikela Kharsawan

Yes

Jamshedpur NAC

  NAC / Municipality

Unconstitutional

East Singhbhum

Yes


✊ आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के अधिकारों और संविधान का हनन क्यों?

✊ क्या संविधान केवल कागज़ों के लिए है क्या ?

✊ क्या आदिवासी समाज के लिए कानून और संविधान नाम मात्र है?


अब चुप रहने का समय नहीं है, संविधान बचाने के लिए आवाज़ उठानी होगी।


🔥 नगर निकाय चुनाव रद्द करो...

🔥 5वीं अनुसूची की संवैधानिक सुरक्षा बहाल करो....

🔥 आदिवासियों और ग्राम सभा के अधिकार को मजबूत करो....


पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में नगरपालिकाएँ लागू ही नहीं होतीं,

फिर भी जबरन नगरपालिका अधिनियम 2021 का हवाला देकर चुनाव कराना —

👉 यह खुला असंवैधानिक कृत्य है!

👉 यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं,

👉 यह आदिवासी अधिकारों पर सीधा हमला है,

👉 यह भारतीय संविधान की पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों का घोर हनन है।


पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्रों का शासन ग्राम सभा और PESA कानून के माध्यम से होना चाहिए —ना कि नगरपालिकाओं जैसे कानून थोपकर!


सवाल है — क्या सरकार को पाँचवीं अनुसूची की जानकारी नहीं है? या फिर जानबूझकर आदिवासी समाज से उनके संवैधानिक अधिकार छीने रहीं हैं?


📢 आवाज़ उठाइए!

खामोशी = शोषण को स्वीकार करना।

जब तक पाँचवीं अनुसूची सुरक्षित नहीं,तब तक आदिवासी का भविष्य सुरक्षित नहीं!


🚨 5वीं अनुसूची क्षेत्रों में संविधान की हत्या क्यों? 🚨



🌐 अधिक जानकारी/संपर्क करने के लिए अपना विवरण दें।



ऐसे ही

ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को

 🤳करें


🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!

📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।


For More Updates

Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳

Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕

 
 
 

टिप्पणियां


Contact

© 2025 SSMahali.com
© ssmahali.com

Musabani, Jamshedpur

Jharkhand, INDIA - 832104

​​

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
bottom of page