युवा मिलन समारोह 2025
- S S Mahali

- 3 दिन पहले
- 3 मिनट पठन

मेरे प्यारे युवा साथियो — “हुल जोहार” 🙏🔥
हर वर्ष की तरह इस बार भी Tilka Hul Leaders (THL) द्वारा युवा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह में आयोजित होगा, जहाँ कोल्हान प्रमंडल और पूर्वी सिंहभूम के सभी 11 प्रखंडों के युवा साथियों का हार्दिक स्वागत किया जाएगा।
मेरी नज़र में यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम आदिवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, संवैधानिक और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मज़बूत करने का एक सशक्त मंच है। आदिवासी समाज में सकारात्मक बदलाव तभी आएगा जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होंगे। यही वजह है कि THL का यह मिलन समारोह ज्ञान, संवाद, नेतृत्व सशक्तिकरण और एकता का अमूल्य अवसर साबित होगा।
📅 Yuva Milan Samaroh 2025 – कार्यक्रम शेड्यूल
📍 स्थान: गालूडीह डैम
🗓️ तिथि: 20 दिसंबर 2025 (शनिवार)
⏰ समय: सुबह 9:00 बजे – शाम 4:00 बजे
आयोजक: Tilka Hul Leaders (THL)
🔹 विस्तृत कार्यक्रम समय-सारणी (Schedule)
समय | कार्यक्रम |
09:00 - 09:30 AM | प्रतिभागियों का आगमन एवं पंजीकरण |
09:30 – 10:00 AM | उद्घाटन – हुल जोहार, स्वागत संदेश, परिचय |
10:00 – 11:00 AM | युवा सशक्तिकरण सत्र – सामाजिक, एवं संवैधानिक जागरूकता पर चर्चा |
11:00 – 12:00 PM | समूह परिचर्चा: आदिवासी पारंपरिक स्वशासन (Majhi–Paragana System) |
12:00 – 12:45 PM | सांस्कृतिक मामलों पर चर्चा |
12:45 – 01:30 PM | खुला संवाद सत्र – युवाओं की बात, सुझाव, प्रश्न-उत्तर |
01:30 – 02:15 PM | 🍛 लंच ब्रेक (सभी के लिए सामूहिक भोजन) |
02:15 – 03:40 PM | नेतृत्व प्रशिक्षण एवं भविष्य की सामुदायिक कार्ययोजना तय करना |
03:40 – 03:50 PM | समापन सत्र – धन्यवाद ज्ञापन, निर्णय घोषणा |
03:50 – 04:00 PM | समूह फ़ोटो एवं प्रस्थान |
📍कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के मार्ग
गालूडीह एक खूबसूरत और सुगम स्थान है। आप यहाँ नीचे दिए गए मार्गों से आसानी से पहुँच सकते हैं:
जमशेदपुर – डिमना – मानगो होते हुए NH मार्ग
बोड़ाम – पटमदा होते हुए गालूडीह मार्ग
बहड़ागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, गुड़ा बांध, घाटशिला से NH मार्ग
डुमरिया, गुड़ाबांधा - मुसाबनी होते हुए
पोटका, जमशेदपुर – जादूगोड़ा मार्ग से
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है।
📅 पंजीकरण की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025
👇 पंजीकरण लिंक (क्लिक करें)
✨ विशेष आमंत्रण
मैं अपने सभी आदिवासी समाज के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, युवा नेताओं और अपने सभी जागरूक साथियों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि जो भी आदिवासी समाज के ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्यरत हैं, आप सभी इस युवा मिलन समारोह में सादर आमंत्रित हैं।
आपकी उपस्थिति ही हमारी ऊर्जा है, आपका योगदान ही हमारे संघर्ष की ताकत।
आइए, एक साथ जुड़ें… सीखें… साझा करें… और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त समाज की नींव रखें।
हूल जोहार ✊🔥
S S Mahali 🏹
Tilka Hul Leaders (THL)
🌐 अधिक जानकारी/संपर्क करने के लिए अपना विवरण दें।
WhatsApp करने के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕





टिप्पणियां