top of page

उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: S S Mahali
    S S Mahali
  • 23 दिस॰ 2025
  • 3 मिनट पठन

उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में किया गया।


आज घाटशिला के माझी परगना माहाल भवन में आयोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित महान आदिवासी नायकों सिद्धो–कान्हू मुर्मू एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जी की तस्वीरों पर पुष्प अर्पण एवं नमन के साथ की गई। इस अवसर पर TICCI के राष्ट्रीय महासचिव श्री बसंत तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ मांडी, DRP श्री रूपचंद हेंब्रम, NSIC के डिप्टी मैनेजर श्री प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



कार्यक्रम में TICCI के राष्ट्रीय महासचिव श्री बसंत तिर्की ने उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के समय में आदिवासी युवाओं के लिए MSME योजनाएँ, सरकारी सहयोग, प्रशिक्षण, मार्केट लिंकज और हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के माध्यम से व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।


जिला उद्योग केंद्र (DIC), पूर्वी सिंहभूम से आए श्री रूपचंद हेंब्रम ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी, प्रशिक्षण और उद्योग स्थापना से जुड़ी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को सीधे लाभ मिल सके।


NSIC के अधिकारियों श्री प्रदीप कुमार (Deputy Manager) एवं श्री बिस्वजीत करमाकर (Assistant Manager) ने NSIC की योजनाओं, MSME सपोर्ट, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मार्केटिंग सहायता और उद्यमिता विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया।

कार्यक्रम में श्री संजीव चौधरी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), पूर्वी सिंहभूम ने विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं वित्तीय सहयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम में S S Mahali ने उपस्थित युवाओं और नए उद्यमियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने, उपलब्ध अवसरों का सही उपयोग करने, सरकारी योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं के बीच उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना तथा एसटी/एससी वेंडरों के लिए पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत न्यूनतम 4% लक्ष्य की जानकारी देना था।


कार्यक्रम में बैद्यनाथ मांडी, शंकर सेन महाली, पीताम्बर हांसदा, राज मार्डी, बुधेश्वर मार्डी, बिक्रम किस्कू, सुराई बास्के, राजा बेसरा, मातु मार्डी, बसंती मुर्मू, वैशाखी टुडु, सुकुलमुनी हांसदा, धर्म टुडु, धीरेन हांसदा, बिक्रम सोरेन, कालीचरण किस्कू, राम चंद्र सोरेन, महेश मार्डी, कादे टुडु, रमेश सोरेन, परिमल किस्कू, विश्वनाथ मुर्मू, पुष्पेंद्र कुमार सोरेन, सालखान सोरेन, धीरेन हांसदा, राजू बेसरा, सुनील कुमार बांसिंह, प्रशांत कुजूर, सन्नी सोरेन, पूर्ण चंद्र टुडू, शंखों मुर्मू, कन्हाई लाल माहली, दुःखू मुर्मू, महेश्वर मुर्मू, बादल कुमार टुडू, सुनील कुमार टुडू, रायसेन सोरेन, बृजेश सोरेन, दशरथ किस्कू, सक्ला मार्डी, बिदू सोरेन, सृजन हांसदा, महराज कुमार पंडित, बुजुन सोरेन, अर्जुन माझी, सूरज हांसदा, बुद्धेश्वर बास्के सहित बड़ी संख्या में नए उद्यमी उपस्थित रहे।


✨ यह कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को एक ही मंच पर लाकर सरकारी योजनाओं, व्यापारिक अवसरों, प्रशिक्षण एवं बाजार से जुड़ाव की जानकारी प्रदान की गई, ताकि आदिवासी युवा आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। कार्यक्रम आदिवासी युवाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और व्यवसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच बना।


🌐 TICCI के बारे में अधिक जानकारी/पंजीकरण/संपर्क करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।




ऐसे ही

ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को

 🤳करें


🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!

📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।


For More Updates

Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳

Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕

 
 
 

टिप्पणियां


Contact

© 2025 SSMahali.com
© ssmahali.com

Musabani, Jamshedpur

Jharkhand, INDIA - 832104

​​

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
bottom of page