
Annual Action Plan 2026 of AMM
- S S Mahali

- 2 दिन पहले
- 4 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 24 घंटे पहले
आदिम महली माहाल

वार्षिक कार्ययोजना 2026
(Annual Action Plan 2026)
महली समाज के समग्र उत्थान की दिशा में एक संगठित पहल।
आज मुसाबनी नंबर 1 स्थित जिला परिषद डाक बंगला में तोरोप पारगाना सोबरा हेंब्रम की अध्यक्षता में महली समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक सिद्ध हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष 2026 के लिए एक स्पष्ट, व्यावहारिक और समाजोन्मुख वार्षिक कार्ययोजना (Annual Action Plan 2026) तैयार करना था, ताकि महली समाज को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

सर्व हित के लिए निर्णय
बैठक में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया कि झारखंड पोनोत स्तर पर कुछ पदाधिकारियों की निष्क्रियता के कारण सामाजिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को सुधारने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि—

• झारखंड पोनोत पारगना की जिम्मेदारी कान्हु राम मार्डी से पदमुक्त कर नंदलाल माहली जी को पदभार दिया गया,

• झारखंड पोनोत माझी की जिम्मेदारी सामू बास्के जी से पदमुक्त कर बुद्धेश्वर मार्डी जी को पदभार दिया गया।

• झारखंड पोनोत गोडेत की जिम्मेदारी देवनाथ बेसरा जी को पदभार दिया गया एवं नव नियुक्ति पदाधिकारीयों को तैयारी समिति के कार्यकारी पदभार के रूप में सर्वसम्मति से सौंपी गया साथ ही झारखंड पोनोत जोग माझी - शंकर सेन माहली जी को भी आगामी सम्मेलन का क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारी दी गई।

प्रांतीय सम्मेलन 2026 की रूपरेखा
बैठक में यह भी तय किया गया कि 21–22 मार्च 2026 को “पोनेत हेल मेल – 2026 (प्रांतीय सम्मेलन)” का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन झारखंड स्तर पर महली समाज की दिशा और दशा तय करने वाला ऐतिहासिक सम्मेलन होगा।

Annual Action Plan 2026 के प्रमुख बिंदु
🟢 1. जनवरी 2026
झारखंड के सभी क्षेत्रों में संपर्क अभियान: पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों को सम्मेलन हेतु आमंत्रण दिया जाएगा।
🟢 2. फरवरी 2026
विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों का संकलन: महली समाज की प्रमुख समस्याओं (शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विघटन) की सूची तैयार करना एवं समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप देना।
🟢 3. मार्च 2026 – प्रांतीय सम्मेलन में सभी मुद्दों पर खुला विमर्श: समाज के उत्थान हेतु निर्णायक प्रस्ताव पारित करना एवं कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा। इसी सम्मेलन में आगामी सत्र और भविष्य के लिए कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी सभी को अवगत किया जाएगा।
समाज के विकास के प्रमुख क्षेत्र
शिक्षा:📚
स्कूल–कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए कोचिंग व्यवस्था, पुस्तकालयों की स्थापना और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना।
रोजगार एवं आजीविका: 🧑🏫
बांसकला, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय उत्पादों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम।
उद्यमिता विकास: 📈💰
पढ़े-लिखे युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण, ताकि वे स्वरोजगार और सामूहिक व्यवसाय की ओर बढ़ सकें।
सामाजिक एवं संवैधानिक जागरूकता:🏹🎯
समाज में बढ़ते नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए संविधान, पेसा कानून और सामाजिक मूल्यों पर जागरूकता अभियान।
इस बैठक में तोरोप जोग माझी - बासुदेव मार्डी, गौरांग बेसरा, सुरई बास्के, बुद्धेश्वर मुर्मू, दुगु माहली, देवनाथ बेसरा, मंगल माहली, सोमाय मार्डी सहित झारखंड के विभिन्न प्रखंडों से आए समाज के जिम्मेदार और सक्रिय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने महली समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर गंभीर मंथन किया।
बैठक में ओड़िशा से आए शेखर चंद्र माहली ने जनवरी 24–25, 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन 2025 की जानकारी दी और झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के पदाधिकारियों को इसमें आमंत्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संवाद और समन्वय से ही समाज की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।
📌 आगामी बैठक 25 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को मुसाबनी स्थित जिला परिषद डाक बंगला में आयोजित की जाएगी।
बैठक का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ हुआ कि Annual Action Plan 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि महली समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक बनेगा। समाज की एकता, एकरूपता और समृद्धि को केंद्र में रखकर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के माध्यम से संगठित प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर महली समाज का निर्माण हो सके। 🏹
जोहार 🙏
S S Mahali 🎯
🪀9097111671
जोग माझी - झारखंड पोनोत
आदिम महली माहाल
(पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था)
एकता • एकरूपता • समृद्धि
समाचार पत्र 🗞️ में प्रकाशित ख़बर
Visit करें
🌐 Adim Mahali Mahal के बारे में अधिक जानकारी/पंजीकरण/संपर्क करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕









टिप्पणियां