
मुसाबनी प्रखण्ड सभागार में PESA नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला
25/8/2026 को मुसाबनी प्रखण्ड सभागार में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखण्ड नियमावली, 2025 के संबंध में परंपरागत ग्राम अगुवाओं के प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में PESA प्रशिक्षक S S Mahali ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखण्ड नियमावली, 2025 के विभिन्न प्रावधानों एवं ग्राम सभा की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। विशेष रूप से #मुसाबनी_प्रखण्ड के #सभी_राजस्व_ग्रामों में ग्राम सभा के #गठन की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार एवं जिम्मेदारियों तथा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य #मुसाबनी प्रखण्ड के सभी गांवों में #सशक्त एवं #प्रभावी ग्राम सभा के गठन के लिए परंपरागत ग्राम अगुवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यशाला में यह भी सुनिश्चित किया गया कि आगामी समय में #ग्राम सभा के #गठन एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर PESA प्रशिक्षक Fagu Ram Hansda, बसो हांसदा, अर्जुन हेंब्रम, सुभाष माहली, कान्हु बासके, नागेंद्र मार्डी, जादूनाथ मुर्मू, लगेन टुडू, संजय मुर्मू सहित विभिन्न राजस्व ग्रामों के परंपरागत माझी बाबा, समाज के बुद्धिजीवीगण, मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि PESA नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारभूत इकाई ग्राम सभा है, और अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को उसकी संवैधानिक एवं कानूनी भूमिका के अनुरूप सशक्त बनाना आवश्यक है।

#मुसाबनी_प्रखण्ड के सभी #राजस्व गांवों एवं टोलों में झारखंड PESA नियमावली 2025 के तहत क्रमवार #ग्राम सभा गठन सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम प्रधान/ ग्राम प्रधान का पुत्र/मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा का गठन न करें ये #नियम_विरूद्ध हैं।
जोहार 🙏
S S Mahali
PESA प्रशिक्षक
IndigenousX
____________________
*ऐसे ही*
🤳 Latest जानकारीयों की Regular 📰 अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे *WhatsApp 🪀 Channel* https://bit.ly/SSMAHALIwc
को *Follow* 🔄, *Like* ♥️ & *Share* 🤳 करें, आपकी हर प्रतिक्रिया🤞, Support🫶 हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है 💫, जिससे हम आपको आगे भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं।
🌟 *इस जानकारी को सभी के साथ SHARE 🤳 करें।*
🎯 आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों ✊की रक्षा🛡️ के लिए हमेशा तत्पर।
अधिक जानकारी के लिए Visit करें।
🌐 IndigenousX के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ऐसे ही
ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे 👇 WhatsApp चैनल 📺 को
🤳करें
🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें!
📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।
For More Updates
Like ♥️ l Comment 💬 l Share 🤳
Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕💕






टिप्पणियां