🌿 झारखंड में जल्द लागू हो पेसा नियमावली! ✊

पेसा कानून (1996) आदिवासी समुदायों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार और ग्राम सभा के स्वशासन को सुनिश्चित करता है। 🌳⛰️💧
झारखंड सरकार ने 26 अगस्त 2023 में पेसा नियमावली का प्रारूप जारी किया था और अब इसे कैबिनेट में भेजने की तैयारी है। ✅
👉 पेसा नियमावली क्यों है जरूरी?
• अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए। 🏡
• आदिवासी समुदायों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए। ✋
• बाजार, खनिज, वनोपज और बालू घाटों पर स्थानीय नियंत्रण के लिए। 🛠️
• आदिवासी रूढ़िजन्य विधि, सामाजिक, पारंपरिक, धार्मिक प्रथाओं, संस्कृति की रक्षा के लिए। 🙌
🔹 हमारी मांग:
👉 पेसा नियमावली को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
👉 ग्राम सभाओं को मजबूत किया जाए।
👉 आदिवासी हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
🌟 समय है, आदिवासी स्वशासन को सशक्त बनाने का! 🌟
Comentarios