top of page

दिल्ली में आयोजित "सरहुल मिलन समारोह" और कार्यशाला

  • लेखक की तस्वीर: S S Mahali
    S S Mahali
  • 11 अप्रैल
  • 3 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 13 अप्रैल


"हमारी परंपरा, हमारी विरासत" कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय आयोजन का सफल संपादन हुआ।


दिल्ली में सरहुल मिलन समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन।


तिथि: 3 - 4 अप्रैल, 2025

स्थान: आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली।

3 अप्रैल, 2025:

दिल्ली में झारखंड के आदिवासी समाज द्वारा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। यह आयोजन संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री सांसद (राँची) के आवास पर आयोजित किया गया, इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ही इसमें झारखंड की विभिन्न जनजातियों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से धरती पूजा, प्रकृति प्रेम और एकता के संदेश को साझा किया गया।



इसमें झारखंड की विभिन्न जनजातियों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से धरती पूजा, प्रकृति प्रेम और एकता के संदेश को साझा किया।



सांस्कृतिक नृत्य


4 अप्रैल, 2025: "हमारी परंपरा - हमारी विरासत" | दिल्ली में झारखंड की गरिमामयी उपस्थिति।


नई दिल्ली रंग भवन सभागार, आकाशवाणी परिसर में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के पंचायत राज विभाग के सहयोग से "हमारी परंपरा हमारी विरासत" पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित कर आदिवासी विरासत का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया गया।


झारखंड से 560 से अधिक आदिवासी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया — जिनमें पारंपरिक नेता, ग्राम सभा के प्रतिनिधि और सांस्कृतिक दूत शामिल थे।


यह पहल न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का प्रयास है, बल्कि इसे भावी पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का एक सशक्त संकल्प भी है।


एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन "हमारी परंपरा, हमारी विरासत" विषय पर किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक ग्राम सभाओं की भूमिका को सशक्त बनाना और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु ग्राम स्तर पर जागरूकता फैलाना रहा। एक कदम, जो आदिवासी आत्मगौरव और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर बुलंद करता है।


कार्यक्रम अनुसूची:

मुख्य आकर्षण:

  • संथाल समुदाय द्वारा पारंपरिक नृत्य और संगीत,

  • मुंडारी नृत्य, लोककथा वाचन,

  • पेसा कानून की समझ, ग्राम सभाओं की भूमिका पर चर्चा,

  • सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा में जनभागीदारी पर विचार,

  • पारंपरिक स्वशासन प्रणाली और सांस्कृतिक संरक्षण पर आदिवासी नेताओं की अंतर्दृष्टि

  • झारखंड की 2,800 से अधिक ग्राम सभाओं द्वारा शपथ ग्रहण कर इस पहल से जुड़ना।







यह आयोजन भारतीय पंचायती राज मंत्रालय, झारखंड राज्य सरकार और अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



साथ ही दिल्ली भ्रमण का भी मौका मिला।

"हमारी परंपरा - हमारी विरासत" कार्यक्रम और कार्यशाला में भाग लेने के उपरांत, प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया गया।


भ्रमण स्थल:

  1. नेशनल म्यूजियम (National Museum):

भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और पुरातात्विक धरोहरों को देखने का अद्भुत अवसर प्राप्त हुआ। प्राचीन मूर्तियाँ, हथियार, लोक कला एवं आदिवासी जीवनशैली की झलक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।




  1. इंडिया गेट (India Gate):

देश की रक्षा में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में बने इस ऐतिहासिक स्मारक पर जाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। यहाँ की भव्यता और देशभक्ति का माहौल सभी को भाव-विभोर कर गया।


  1. लाल किला ( Red Fort):

लाल किला, जिसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1638 में बनवाना शुरू किया और 1648 में पूरा हुआ, भारत की शौर्यगाथा का प्रतीक है। यह वही ऐतिहासिक स्थल है जहाँ से हर वर्ष 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।


लाल किले की लाल बलुआ पत्थर से बनी भव्य दीवारें भारत की संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और ऐतिहासिक विरासत की गवाह रही हैं।


  1. आंध्रप्रदेश भवन में रात्रि भोज:

भ्रमण के उपरांत आंध्रप्रदेश भवन में स्वादिष्ट और विविधतापूर्ण पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। यह एक यादगार और आत्मीय अनुभव रहा, जहाँ स्वाद और आतिथ्य दोनों ने दिल जीत लिया।



यह यात्रा न केवल जानकारीवर्धक रही, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद समृद्ध और प्रेरणादायक रही।


"हमारी परंपरा - हमारी विरासत" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करने की दिशा में एक राष्ट्रीय अभियान है।

 

_ऐसे ही_

ℹ️ सूचनाएं ,📡 न्यूज़ अपडेट्स,🤭 मीम्स, 💼 करियर के मौके, 🇮🇳 देश-दुनिया 🌍 की खबरें, 🏹 आदिवासी मुद्दों और जागरूकता की जानकारी,♥️ जीवन की समस्याओं के समाधान,📱 टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की जानकारीयों की Regular Updates 📰 पाने के लिए हमारे चैनल 📺 को Follow 🤳करें


👇 WhatsApp Channel


🌟 इस जानकारी को सभी के साथ साझा 🤳 करें! 🌟


📢 अपने सभी दोस्तों को भेजे एवं सभी ग्रुप में पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक ये जानकारी पहुंचाएं।💪 हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करें। 🌍 आपकी भागीदारी समाज और मानवता के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


आपके सपनों को साकार करने और आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर।


Keep Supporting @ 🌐 SSMahali.com 💕

 
 
 

Comments


Contact

Your are Visitor No.
© 2024 SSMahali.com

Musabani, Jamshedpur

Jharkhand, INDIA - 832104

​​

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
bottom of page